30 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

पारों संग देव 24th नवंबर 2025 रिटेन अपडेट: देव और पारो ने दी अग्नि परीक्षा ? नलिनी चली अपनी चाल

पारों संग देव 24th नवंबर 2025 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

दंगल टीवी के नामी शो पारों संग देव की कहानी दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां पारो और देव देते है देवी के सामने अपनी अग्नि परीक्षा।

क्या कुछ होगा खास ?

एपिसोड की शुरुआत बुआ जी से होती है। जहां बुआ जी अंबिका को समझाती है कि, देव और पारो का साथ देने को लेकिन अंबिका बुआ जी की ये बात मानने को तैयार नहीं होती है। वही, पारो और देव को बुआ जी समझाती जा ओर पारो से कहती है हर बार की तरह इस बार भी वो दिल जीत लेगी लेकिन अंबिका का। नलिनी ये अब चीज से परेशान हो जाती है।

नलिनी हुई परेशान

नलिनी अपने कमरे में परेशान हो जाती है क्योंकि देव और पारो को वो एकसाथ नहीं देख सकती है। जिसके बाद, देव और पारो सोने की बात करते है और देव रात में पढ़ने की। वही नलिनी अपने पापा को फोन करती है और इस बात को लेकर वो काफी ज्यादा परेशान होती है। रश्मि नलिनी की बात सुन लेती है और विडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश करती है। लेकिन, वहां तभी उसे पॉट गिर जाता है और वो वहां से चली जाती है। नलिनी को लगता है कोई उसकी बातें सुन रहा होता है। पारो देवी के सामने अपने हाथ पर कपूर रख अपने झूठ का प्रायश्चित करती और देव ये देखते हुए नीचे आता है। पारो बताती है ये सब उसने बुआ जी के लिए किया है लेकिन झूठ – झूठ ही होता है। पारो के साथ देव भी यही करता है और दोनों के हाथ जल गए हुए होते है। पारो देव को मुल्तानी मिट्टी देती है देव को लगाने के लिए देव कहता है उसे कुछ नहीं हुआ है।

देव और पारो की नजदीकियां

देव पारो को समझाता है, लेकिन देव ग्लास उठाकर दिखाता है कि उसका हाथ ठीक है। जिसकी वजह से टीशर्ट पर पानी गिर जाता है। देव के टीशर्ट को पारो बदल देती है। इस बीच ही दोनों की नजदीकियां बढ़ती है। अगली सुबह पारो जल्दी – जल्दी तैयार होती है। क्योंकि घर में उसे काम करने जाना होता है। लेकिन देव मना करता है और कहता है वो क्या करेगी ? नीचे जाकर ? खाना बनाना उसे आता नहीं है। अंबिका दोनों की बात सुन रही होती है। देव की कार में नलिन सबुत ढूंढ रही होती है। कार में उसे फीस की रेसिपीट मिलती है और वो स्कूल को ढूंढने के लिए चली जाती है। स्कूल के रास्ते में देव उसे कॉल करता है। जहां उसे पता चलता है कि नलिनी राजू और मुन्नी के स्कूल को ढूंढ रही है। शोभा पारो से बदला लेने के लिए दोस्तों को घर पर बुलाती है। जहां वो पपारो से खाना बनाने के लिए कहने वाली है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, पारो को सभी लोग खाने के लिए कहते है लेकिन सबके सामने उसकी हालत खाना बनाने के लिए खराब हो जाती है। वही दूसरी तरफ, देव परेशान होता है क्योंकि नलिनी पहुंच चुकी है स्कूल।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here