पारों संग देव 17th नवंबर 2025 रिटेन अपडेट On Tellybooster.com
दंगल टीवी के नामी शो पारों संग देव की कहानी दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अंबिका को बचाने के लिए घर में आ गई है, बड़ी दीदी।
क्या कुछ होगा खास ?
एपिसोड की शुरुआत पारो और देव से होती है। जहां पारो की मां उसके लिए गुंडों से लड़ रही होती है। वही दूसरी तरफ पारो की मां को ही लग जाती है गोली। जिसके बाद ये देखकर पारो अपना होश खो बैठती है। वही देव उसकी मां से बात करता है और हिम्मत रखने के लिए कहता है। ऐसे में उसकी मां पारो की जिम्मेदारी अब देव को दे देती है।
पारो हुई परेशान
नलिनी के पापा देव के लिए जाल बिछा रहे होते है और अपनी बेटी से कहते है उस घर में जाने की तैयारी उसे करनी चाहिए क्योंकि अब देव वापस आएगा और इस बार उसने कुछ याद किया है जिसे देव मना भी नहीं कर सकता है। वही देव पारो राजू और मुन्नी को स्कूल भेजते है और पारो उन्हें खुश होने के लिए कहती है। पारो की टेंशन को देव कम करता है और पारो उसे अपनी मां से बात करने के लिए कहती है लेकिन देव मना करता है और कहता है उन्हें अभी भी लगता है कि, वो दोनों गांव में है अपने पापा के पास। पारो को देव हिम्मत देता है। वही अंबिका को घर की रिंग बेल सुनाई देती है और इसे लगता है देव आया हुआ है लेकिन देव नहीं बल्कि नोटिस आई होती है। जो कोई और नहीं बल्कि नालीनी के पापा ने भेजी होती है।
अंबिका हुई गिरफ्तार ?
नोटिस को डालकर अंबिका के होश उड़ जाते है और वो अपने बेटे अभय को बुलाती है। जिसके बाद अंबिका कहती है ये सब कैसे हो सकता है ? किसी को कुछ समझ नहीं आता है लेकिन तब तक ही घर में वकील और पुलिस दोनों आ जाती है। जहां, पुलिस अंबिका को गिरफ्तार करने की बात करती है और कहती है, लीगल नोटिस आया है तो करना होगा। वही पारो देव को उसके साथ रहने की बात को लेकर परेशान होती है कि देव घर पर क्या जवाब देगा ? अंबिका को बचाने के लिए बड़ी दीदी आती है और पुलिस को धमकी देती है हथकड़ी खोलने के लिए।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, देव को पता चल जाता है कि वो मौसा जी ने जिस लड़की से उसकी शादी करवाई थी। ये वो लड़की नहीं है। वही ये बात अब घर पर देव बताने की बात करता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellyboosters के साथ।

