30 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

मंगल लक्ष्मी 14th नवंबर रिटेन अपडेट : लक्ष्मी के सामने आया ईशाना का सच, लक्ष्मी हुई व्योम से परेशान

मंगल लक्ष्मी 14th नवंबर रिटेन अपडेट : लक्ष्मी के सामने आया ईशाना का सच, लक्ष्मी हुई व्योम से परेशान

स्टार प्लस के सीरियल मंगल लक्ष्मी की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां मंगल के सामने ईशाना का झूठ आता है। वही दूसरी तरफ सौम्या हो गई है परेशान।

क्या कुछ होगा खास ?

एपिसोड की शुरुआत मंगल से होती है। जहां कुसुम मंगल को नील पर चिल्लाने से मना करती है और कहती है इसमें नील की कोई गलती नहीं है। नील को पैसे कुसुम ने दिए थे। अपने गहने बेचकर। जिस तरह से मंगल कुसुम और नील से सवाल करती है। कुसुम को घुस आ जाता है और वो इस बात को यही खत्म करने के लिए कहती है और कहती है, नील और ईशाना में उसे फर्क अब नहीं करना चाहिए। ऐसे में मंगल को कुसुम की बात समझ आ जाती है। मंगल ईशाना के कमरे में जाती है। उसकी पट्टी वगैरा देखने के लिए। ईशाना के रूम का कचरा मंगल डस्टबिन में डाल देती है। जहां वो दवाई भी देखती है डब्बे में। वही मंगल को लगने लगता है ईशाना नील से इनसिक्योर है। क्योंकि, उसे लगता है वो मसूरी चली जाएगी तो, नील उसकी जगह यहां ले लेगा।

सौम्या की चाल

मंगल अपनी मां से बात करती है और उसे ये सब बातें बताती है जिसे मंगल की मां उस पर गुस्सा होती है। शांति चाहती है कि, मंगल अपने बच्चों के साथ मसूरी चली जाए। लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है। नील तभी वहां आता है और मंगल उसे नानी के पैर छूने की बात करती है लेकिन चार्जर लेकर नील शांति पर चेयर गिरा देता है और शांति से बुरा भला कहती है। मंगल के कहने पर भी शांति से नील माफी नहीं मांगता है। वही दूसरी तरफ अदित की गाड़ी खराब हो जाती है और सौम्या उस वक्त वहां नील को भेज देती है। जिसे नील उसकी मदद कर देता है और ये देखकर अदित उसे गले लगा लेता है। नील को ये बहुत अच्छा लगता है और सौम्या को वो थैंक कहता है। लेकिन सौम्या का असली मकसद नील और अदित को पास लाना होता है और मंगल को दूर जिसकी वजह से वो ऐसा कर रही है। सौम्या अगली सुबह काम में बिजी हो जाती है। बिना नाश्ता किए इसलिए कुसुम उसे डांट लगाती है। वाई सौम्या घर के खर्चे की बात करती है और उसे कहती है अदित से नहीं होने वाला है ये सब। मंगल वहां पैसे लेकर आती है और कहती है ये उसके बच्चे के खर्च के पैसे है। जल्द वो घर देखेगी और यहां से चली जाएगी। कुसुम ये बात के लिए मना करती है लेकिन, मंगल कुसुम को अपना फैसला सुना देती है।

लक्ष्मी और करण की बहस

लक्ष्मी को इस नए लुक में देखकर करण काफी हैरान हो जाता है। जिसे दादी उसे अब मुंह बंद करने के लिए कहती है और दादी अब से लक्ष्मी को चश्मा पहने से मना करती है। करण को पता चल जाता है कि, लक्ष्मी के चश्मे का नंबर 0 है। जिसकी वजह से वो भी उसे मना करता है। लक्ष्मी किचन में जाती है चाय के लिए। तभी कोई शख्स उसका वीडियो बना रहा होता है। लक्ष्मी देखती है लेकिन वहां वो कार्तिक से टक्करा जाती है। कार्तिक उसे परेशान होने की वजह पूछता है। लक्ष्मी बताती है कि, उसे लग रहा है कोई उसका पीछा कर रहा है। बरखा वहां आकर उसे बकवास बातें करने से मना करती है और उसे कार्तिक से दूर रहने के लिए कहती है क्योंकि ये उसे एक बहाना लग रहा होता है। दादी और करण डॉक्टर के पास जाते है। जहां लक्ष्मी को दादी पूछती है वो रह लेगी घर पर अकेले ? लक्ष्मी चिंता करने से उसे मना करती है और कहती है वो रह लेगी चिंता की बात नहीं है।

व्योम ने किया लक्ष्मी को परेशान ?

दादी और करण डॉक्टर के पास जाते है। तब तक व्योम लक्ष्मी से बदला लेने की ठानता है और ऐसे में वो मास्क पहनकर लक्ष्मी के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करता है। धीरे – धीरे ये बात लक्ष्मी को भी पता चलती है और वो हर जगह से मदद मांगने की कोशिश करती है। लेकिन फोन ऑफ ओर टेलीफोन के वायर भी काट दिए जाते है। लक्ष्मी अपने आपको बचाने के लिए चाकू से व्योम पर वार करती है। तब तक करण को फोन आता है डॉक्टर इमर्जेंसी थी इसलिए बाहर चले गए है। दादी कहती है उसका मन घबरा रहा है। उसे घर जाना है। जैसे ही करण घर पर आता है व्योम वहां से चले जाता है और लक्ष्मी घर की हालत को देख अब हैरान हो जाते है। लक्ष्मी को लगता है करण ने किया है ये सब करण लक्ष्मी को शांत करवाता है और उसके कपड़ों को ठीक करता है और उसे पूरी बात बताने के लिए कहता है। लक्ष्मी छत पर उस हादसे को लेकर सोचती रहती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मंगल नील का इल्जाम अपने पर लेती है। जहां सौम्या और उसके बच्चे को लेकर अदित मंगल पर चिल्लाता है। वही दूसरी तरफ करण लक्ष्मी का साथ देता है। जहां लक्ष्मी व्योम को सजा देती है। जो भी उसने किया था उसके साथ।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here