26 C
Mumbai
शनिवार, दिसम्बर 6, 2025

Dhaakad Beera 6th November 2025 Written Update: Kishmish trap Dushyant, Karishma’s life in danger

Dhaakad Beera 6th November 2025 Written Update On Tellybooster. com

कलर्स के सीरियल धाकड़ बीरा की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां सम्राट किशमिश की बातों को समझ अमर गोपी को बचाने में मदद करता है।

क्या होगा खास ?

एपिसोड की शुरुआत किशमिश से होती है। जहां वो गोपी को लेकर परेशान रहती है क्योंकि, दुष्यंत ने गोपी को फंसाया होता है और उसे घर के बाहर भेजना चाहता है। वही किशमिश ये चीज देख लेती है। गोपी के स्लीपर में किशमिश ने चिप लगा दी होती है। वही, ये बात किशमिश सम्राट को बताती है और कहती है गोपी एक है जो सच जानती है तो, उसे हमे बचाना होगा किसी भी हालत में।

गोपी की जान आई खतरे में

सम्राट उस जगह पर गोपी से पहले पहुंच जाता है। जहां दुष्यंत के आदमी उसे किडनैप करके लेकर आते है। सम्राट और उन गुंडों के बीच हाथपाई होती है और वही गोपी बेहोश हो जाती है। इस बीच सम्राट गोपी को लेकर हॉस्पिटल आता है और दुष्यंत किशमिश को सौदा करने को कहता है। किशमिश को दुष्यंत सम्राट की एक फेंक वीडियो दिखाता है। जिसकी वजह से किशमिश को पहले लगता है सम्राट उसकी गिरफ्त में है। दोनों सौदा करते है कि, गोपी दुष्यंत को दे और सम्राट की जान बच जाएगी। ऐसा करने में किशमिश गोपी के कपड़े पहनकर उसके रूम में सो जाती है। जहां दुष्यंत किशमिश को गोपी समझ लेता है और उसे मारने की कोशिश करता है। लेकिन तब तक किशमिश उस पर जाल फेंक देती है। दुष्यंत को किशमिश कहती है उसका बीरा कभी भी उसकी गिरफ्त में नहीं आ सकता है और उसकी खोखली धमकियों से वो कभी नहीं डरने वाली है। करिश्मा को अकेला देख बनवीर उसके सतह बतमीजी करने की कोशिश करता है। जहां वो उसके आंखों के मिर्ची डाल देता है।

करिश्मा की जान आई खतरे में ?

करिश्मा अपने आपको किसी भी बचा लेती है। लेकिन दूसरी बार बनवीर और भी ज्यादा परेशान करता है। जहां वो सम्राट को भी फोन करती है लेकिन सम्राट फोन नहीं उठाता है। वही चाकू से करिश्मा को बचा लेती है और कहती है इस बार वो सम्राट को सारी बातें बता देगी। जूही के क्लीनिक में गिरिजा आती है देखने लिए और सम्राट को कहती है जूही के सतह उसका अफेयर चल रहा है। सम्राट इस मैटर से उसे दूर रहने के लिए कहता है। वही गिरिजा की नजर से जूही गोपी को बचा लेती है। गिरिजा से सम्राट कहता है वो डॉक्टर को उसके घर भेज देगा। यहां आने की जरूरत नहीं है उसे। किशमिश को परेशान करने के लिए दुष्यंत उसे कमरे में जंजीर से बांध देता है और कहता है, उसका आज किस्सा खत्म हो हो जाएगा। दोनों भाई बहन ने उसे परेशान कर दिया है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, किशमिश के बार उसे जंजीर से खोलने कहती है, जिसे वो दुष्यंत से बदला ले सकें और दुष्यंत ऐसा करता भी है। दुष्यंत को किशमिश जंजीर से बांध देती है और किशमिश जब तक सम्राट को गोपी की जानकारी देती है तब तक दुष्यंत उसे इंजेक्शन मार देता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें