30 C
Mumbai
शनिवार, दिसम्बर 6, 2025

Dhaakad Beera 4th November 2025 Written Update: किशमिश हुई घायल, सम्राट देगा सबूत

Dhaakad Beera 4th November 2025 Written Update On Tellybooster.com

कलर्स के सीरियल धाकड़ बीरा की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां सम्राट को किशमिश की जान पर खतरा है इस बात की भनक होती है।

क्या होगा खास ?

एपिसोड की शुरुआत किशमिश और दुष्यंत से होती है। जहां उस लिस्ट को लेकर किशमिश से दुष्यंत पूछता है पुरानी लिस्ट उसके पास क्या कर रही है ? और वो इतनी डरी हुई क्यों है ? ऐसे में किशमिश अपनी दोस्त का नाम लेती है और कहती है, कल उसके घर पर पूजा है उसे वहां जाना है। दुष्यंत उसे परमिशन देता है लेकिन, झूठ कहने से मना करता है। अगली सुबह किशमिश अपने एग्जाम हॉल में जाती है। जहां वो अपना एग्जाम देती है। ऐसे में दुष्यंत की बहन काव्या को पता चलता है और कुछ पेपर किचन से मिलते है। जहां वो किशमिश का झूठ पकड़ लेती है और दुष्यंत को बता देती है।

दुष्यंत और सम्राट की जंग

दुष्यंत को इस बात से गुस्सा आ जाता है के वो किशमिश को लेने के लिए वहां पहुंचता है। ऐसे में गोपी ये बात सम्राट को फोन कर बताती है और वो अपनी बहन को बचाने के लिए निकलता ही है। तब तक करिश्मा उसके साथ कुछ टाइम स्पेंड करने की कोशिश करती है और वो उसके हाथों में हथकड़ी लगा देती है। सम्राट उस हथकड़ी को हड़ौड़े से तोड़ देता है और कहता है उसकी बहन की जान को बचाने के लिए वो कुछ कर सकता है। करिश्मा को वो अलमारी अपनी तस्वीर के साथ बंद कर देता है। ऐसे में दुष्यंत किशमिश के एग्जाम हॉल जाकर उसे मारता है और वहां से चलने को कहता है। लेकिन किशमिश जिद्द पर रहती है कि वो एग्जाम दिए बिना कही नहीं जाने वाली है। किशमिश को दुष्यंत बाहर लेकर आता है लेकिन तब तक वहां दो लड़के उसकी जान बचाने की कोशिश करते है। दुष्यंत उन्हें भी मार गिराता है। तब तक सम्राट वहां आता है और उसे पुलिस में भेजने की बात करता है और दोनों में जंग शुरू हो जाती है। किशमिश दोनों को रोकने की कोशिश करती है लेकिन ऐसा होता नहीं है।

किशमिश की जान आई खतरे में

सम्राट की आंखों में कचरा जाने की वजह से दुष्यंत उसे मारने की कोशिश करता है। तब तक दुष्यंत के हाथ का रौंड किशमिश के हाथ में लग जाता है। दुष्यंत और सम्राट दोनों ही किशमिश को लेकर परेशान हो जाते है। दुष्यंत उसकी पट्टी कर देता है और सम्राट उसे अपने घर ले जाने की बात करता है। लेकिन किशमिश जिद्द पर रहती ह वो एग्जाम दिए बिना नहीं जाएगी। ऐसे में दुष्यंत कहता है वो घर और इंतजार करेगा उसका। सम्राट भी वहां से चले जाता है। दुष्यंत घर के नौकर का फोन चेक करने की कोशिश करता है कि सम्राट को किसी ने फोन किया था ? गोपी का जैसे ही फोन चेक होता है वो माफी मांगती है। वही सम्राट के घर के अंदर आते ही करिश्मा उसे बांध देती है और चाकू से उसकी हाथों पर अपना नाम लिख देती है। सम्राट पूछता है उसे वो बाहर कैसे आई ? करिश्मा याद करती है कि बनवीर उसके कमरे में आया था और अपनी बातों में उलझा कर उसने बनवीर से मदद मांगी थी। किशमिश घर में आती है और पूछती है यहां क्या चल रहा है ? तब तक, गोपी को चक्कर आता है और वो बेहोश हो जाती है। किशमिश उसके लिए परेशान हो जाती है कि उसे अचानक क्या हुआ ? ऐसे में, जूही सम्राट को फोन करती है और भावना को लेकर नई जानकारी देती है। कातिल का सैंपल मिल जाता तो, भावना के कातिल का पता चल जाता। क्योंकि उसके नाखूनों में भी डेड सेल्स है। सम्राट स्पैल देने की बात करता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, सम्राट किशमिश के घर पुलिस को लेकर जाता है। जहां वो दुष्यंत के खिलाफ सबूत देता है और उसे गिरफ्तार करने के लिए कहता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें